Type Here to Get Search Results !

IPL 2023: मुंबई इंडियंस जीत सकती है छठी बार आईपीएल चोट से वापस आ गया है यह खतरनाक गेंदबाज

पिछले 2 सीजन से टॉप-4 में क्वालीफाई ना करने वाली मुंबई इंडियंस क्यों इस बार जीत सकती है छठी टाइटल I 

Image Credit: Tata IPL

मुंबई इंडियंस फैंस के लिए आई खुशखबरी:


आईपीएल इतिहास के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पिछले 2 सीजन से टॉप-4 में क्वालीफाई नहीं कर पाए I हार्दिक पांड्या,  कुणाल पांड्या के जाने के बाद से मुंबई इंडियंस काफी कमजोर दिखाई पड़ रही थी  I ऐसे में पिछले साल  के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस चोटिल जोफ्रा आर्चर को खरीद कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था I 

Image Credit: England Cricket Board 


जल्द बल्लेबाजों को डराते हुए नजर आएंगे जोफ्रा आर्चर:

काफी समय से चोटिल चल रहे जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मैच में उनका चयन किया है ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस जोफ्रा आर्चर को फिर से मैदान में खेलते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं I 

बल्लेबाजों की नींद उड़ा सकते हैं मुंबई इंडियंस के गेंदबाज:

भले मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन से काफी निम्न स्तरीय रहा I लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं I जहां एक और भारतीय टीम के यॉर्कर मशीन कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करेंगे, वहीं दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजों को डराते हुए नजर आएंगे I ऐसे में दोनों गेंदबाजों को एक साथ खेलते देखना दिलचस्प होगा I 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.