Type Here to Get Search Results !

IPL 2023: आईपीएल में हुई सैम करन के ऊपर धन वर्षा बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन जारी है। नीलामी में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग रही है। आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब तक क्रिस मॉरिस के नाम था, जिसे अब सैम करन ने तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 से पहले हुए ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

Image Credit: BCCI/ IPL

सैम करन को नहीं आएगी नींद मिले इतने पैसे:

अब पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स पर भी लक्ष्मी जी मेहरबान रहीं। मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.